जब लगातार एक के बाद एक फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की 5 फिल्में. - HTML Perlock

Learn Some funny gossip, news, tricks, earning ideas

Saturday 23 March 2019

जब लगातार एक के बाद एक फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की 5 फिल्में.

जब लगातार एक के बाद एक फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की 5 फिल्में. 

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अक्षय कुमार ज्यादातर एक्शन और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्में करना काफी पसंद करते हैं। लेकिन अक्षय कुमार के करियर की कई फिल्में फ्लॉप भी हुई थी। आइए जानते हैं अक्षय कुमार के करियर की इन 5 फिल्मों के बारे में जो एक के बाद एक लगातार फ्लॉप हुई।

1.अफलातून: अक्षय कुमार की यह फिल्म 19 दिसंबर 1997 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.47 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म का निर्देशन Guddu Dhanoa द्वारा किया गया था।

2.कीमत: इस फिल्म का निर्देशन समीर मलकान द्वारा किया गया था। यह फिल्म 10 अप्रैल 1998 को रिलीज हुई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.18 करोड़ था।

3.अंगारे: इस फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट थे। यह फिल्म 24 जुलाई 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.83 करोड़ की कमाई की.

4.बारूद: प्रमोद चक्रवर्ती के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अगस्त 1998 को रिलीज हुई तथा इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.85 करोड़ की कमाई की।

5.आरजू: इस फिल्म के निर्देशक लॉरेंस डिसूजा थे।अक्षय कुमार की यह फिल्म 19 मार्च 1999 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.59 करोड़ की कमाई की थी।

No comments: